भाजपा ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के पहले चरण के 18 जिलों में से 10 जिलों में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें चित्रकूट जिले के 17 जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों के नामों की घाेषणा हुई है। भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव को पहाड़ी वार्ड से उम्मीदवार बनाया गया है।
जिसमें वार्ड नंबर 1 बरगढ़ से अजय कुमार वर्मा, वार्ड नंबर 2 मंडोर से पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवाकांत बलुआ, वार्ड नंबर 3 खंडेहा से राज नारायण त्रिपाठी, वार्ड नंबर 4 हन्नाविनायका से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला, वार्ड नंबर 5 इटवा से चंद्र दत्त त्रिपाठी, वार्ड नंबर 6 से भदेदू से पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर सिंह की पत्नी प्रेमा सिंह, वार्ड नंबर 7 सरधुआ से दीपिका पांडे, वार्ड नंबर 8 ओरा से सुरेश अनुरागी, वार्ड नंबर 9 पहाड़ी से अशोक जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है।
वहीं वार्ड नंबर 10 पर परसौंजा से दशरथ प्रजापति, वार्ड नंबर 11 भैसाधा से सुमित्रा देवी, वार्ड नंबर 12 अकबरपुर से मिथिलेश कुमारी, वार्ड नंबर 13 रसिन से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश प्रसाद पटेल, वार्ड नंबर 14 रैपुरा से नीलम कोटार्य, वार्ड नंबर 15 भंवरी से हरि गोपाल मिश्रा, वार्ड नंबर 16 सरैया से माया कोल और वार्ड नंबर 17 चूरेह केसररुआ से मोहनदास मिश्रा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।