चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में बने घाटों में सफाई न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसको लेकर स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर घाटों की सफाई करने की मांग की है। शहर के रामदयाल, राजेश दुबे, सुरेश कुमार, अरुण कुमार ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि शंकर बाजार, पुरानी बाजार में घाट है। इन घाटों में सफाई नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि घाटाें की सफाई करने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। (संवाद)