फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा,इनोवा कार ने बच्ची को कुचला, मौत

विज्ञापन
फोटो- 20- रामनगर में बालिका की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
रामनगर (चित्रकूट)। रैपुरा थाना अंतर्गत रामनगर गांव में सामुदायिक अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में एक मासूम बच्ची को राष्ट्रीय राजमार्ग 35 में इनोवा ने कुचल दिया। इसकी मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। बुधवार को दोपहर को बच्ची बाबा के साथ रामगनर स्थित अस्पताल में इलाज कराने जा रही थी। उसी समय यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

बरेठी रामनगर की प्रांजलि (7) पुत्री जय प्रकाश चौबे का इलाज कराने के लिए बाबा बिंदु प्रसाद चौबे रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया था। जब वह अस्पताल जा रहा था। उसी दौरान एक इनोवा कार मऊ से कर्वी की ओर तेज गति से आ रही थी। उसने प्रांजलि को कुचल दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। चालक इनोवा खड़ी कर मौके से भागने लगा। इसको देउधा गांव के पास पकड़ लिया है। घटना के बाद आसपास ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनाम भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना कि चालक शराब के नशे में था। इसके कारण दुर्घटना हुई है। परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें