फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पहाड़ी ने छीबो को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
नांदी में चल रहे क्रिकेट मैच में गेंदबाजी करता गेंदबाज।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। नांदी ग्राम पंचायत में रघुनंदन दास की स्मृति में आयोजित बजरंगबली क्रिकेट टूर्नामेंट में पहाड़ी और छीबो के बीच मैच खेला गया। यह मैच पहाड़ी ने तीन विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष इंद्रकुमार चतुर्वेदी ने टास कराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छीबो की टीम ने निखिल के 19, शानू के 18, अमित के 19 रनों के के बावजूद 14 ओवर में 98 रन ही आलआउट हो गई। पहाड़ी के गेंदबाज अनिकेत ने चार, प्रिंस ने तीन, रितेश ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहाड़ी की टीम ने हेमेन्द्र प्रताप सिंह के 39, किशन सिंह के 12 रनों की बदौलत 13 ओवर में सात विकेट खोकर 99 रन बनाकर मैच जीत लिया। छीबो के गेंदबाज अमित, रिसू, तिलक ने दो-दो विकेट लिया। अध्यक्ष ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31000 व उपविजेता टीम को 21000 पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज 2100 रुपये एवं ट्राफी दी जाएगी। मनोज सिंह, जगदीश तिवारी, विमल कुमार तिवारी, भास्कर दत्त मिश्र, रोहित सिंह, आनंद कुमार, सोनू, देव कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें