फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ढोल बजाने पर भड़की भैंस ने ग्रामीण को रौंदा

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव में मदारी के खेल दिखाने के दौरान जैसे ही ढोल बजा, पास के घर के बाहर बंधी भैंस भड़क गई। वह रस्सी तोड़कर भागने लगी। वहां से गुजर रहे मजदूर को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को सबेरे परसौंजा गांव में मदारी का खेल दिखाने वाला आया था। खेल की शुरुआत के लिए ढोल बजाना शुरू किया तो पास में बंधी भैंस भड़क गई और रस्सी तोड़कर भागने लगी। वहां से गुजर रहे गांव के राज कुमार (60) को कुचल दिया। परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लाए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार पुत्र, दो पुत्रियां हैं। पत्नी मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें