चित्रकूट। घरेलू कार्य के चलते तीन दिन की छुट्टी पर घर आए पीएसी जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक जवान प्रयागराज में तैनात था। घटना की जानकारी होने के बाद उनकी बटालियन से दो जवान मुख्यालय पहुंचे और स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यालय के बस स्टैंड निवासी विकास चतुर्वेदी (30) पुत्र स्व. संतोष चतुर्वेदी प्रयागराज के धूमनगंज में पीएसी की 4 बटालियन में तैनात थे। वह शनिवार को अवकाश लेकर घर आए थे। रविवार देर रात को उनके सीने में दर्द होने पर मां कमलेश देवी और बडे़ भाई आशीष बेहोशी की हालत में उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टरों ने पीएसी जवान को मृत घोषित कर दिया। बडे़ भाई ने बताया कि विकास की 2016 बैच में पीएसी में ज्वाइनिंग हुई थी। वह अविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।