राजापुर(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत राजापुर-कामसिन मार्ग पर बरगदी पांडेय पुरवा के पास बालू लदे एक अज्ञात ट्रक ने वृद्ध महिला को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
राजापुर थाना अंतर्गत कनकोटा निवासी चंदेलिया उर्फ चमेलिया देवी (60) पत्नी लूटे सोमवार को पुत्री शांती देवी के साथ बरगदी पांडेय पुरवा स्थित एक बैंक से रुपये निकालने के लिए पैदल आ रहीं थीं।
तभी बरगदी पुरवा के पास बालू घाट की ओर से आ रहे ट्रक ने उनको कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने मौके पर पहुुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महिला के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। पति खेती करते हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र पांडेय निवासी चिल्लीराकस और पूर्व प्रधान महेंद्र द्विवेदी निवासी कनकोटा ने बताया कि राजापुर कमासिन रोड पर बालू लदे ट्रक से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इन पर रोक लगाई जाए।