फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में किसानों को समस्या न हो

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद की समीक्षा की। इसमें मंत्री ने समस्याएं दूर कर किसानों की समय पर तौल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि कई गेहूं क्त्रस्य केंद्रों के निरीक्षण में देखा कि किसानों के ट्रैक्टर में गेहूं लेकर खड़े थे लेकिन उनकी तौल नहीं हो रही थी। उठान न होने से भी खरीद प्रभावित हो रही है। इन समस्याओं को दूर किया जाए। बोरी सिलाई के लिए अगर विद्युत की समस्या है तो जनरेटर लगवाया जाएं। ठेकेदारों के वाहन बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जून तक गेहूं खरीदा जाएगा। 39 क्रय केंद्रों पर पंजीकृत सभी किसानों का गेहूं खरीद कर ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा है।
डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी समिति करबी में कोई समस्या नहीं है। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, सहायक निबंधक सहकारी समितियां नरेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ निर्मल कुमार और सचिव मंडी समिति कर्वी विपुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें