चित्रकूट। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर पौधरोपण किया गया। वन विभाग के नेतृत्व में मुख्यालय समेत अन्य पांच वनरेंज क्षेत्र में हजारों पौधे लगाए गए। कई संस्थाओं ने गोष्ठी भी की।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलक्ट्रेट स्थित तालाब पर हरीशंकरी का पौधा लगाया। पीपल, बरगद, पाकड़, जामुन, चिकरेसिया, गुलाचीन के 50 पौधे लगाए गए। सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम जीपी सिंह, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय आदि अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। कलक्ट्रेट सभागार में प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश व एसडीओ आरके दीक्षित ने डीएम, सीडीओ आदि को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया है।
गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने गायत्री परिवार के 20 करोड़ लोग एक-एक पौधा लगाएं तो करोड़ों पौधे लग जाएंगे। गायत्री शक्तिपीठ ने 24 पौधे लगाए गए।
दीनदयाल शोध संस्थान के पदाधिकारियों ने जागरूक किया। संत मोरारी बापू ने आरोग्य धाम परिसर में पांच पौधों का लगाए। महात्मा गंाधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम शिक्षको, अधिकारियों, कर्मचारियों को पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प दिलाया।
राजापुर तहसील परिसर में एसडीएम राजबहादुर, सीओ एसके सोनकर, थाना प्रभारी जयश्ंाकर सिंह व उद्योग व्यापार मंडल के शिवपूजन गुप्ता आदि ने पौधे लगाए। मानिकपुर, मऊ, बरगढ़, भरतकूप व शिवरामपुर क्षेत्र में भी पौधरोपण किया गया।
पौधरोपण लगाकर मनाया योगी का जन्मदिन
जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे की अगुवाई में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर चित्रकूट इंटर कालेज में नगर अध्यक्ष श्याम गुप्ता की अगुवाई में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया और पौधे भी लगाए। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि लगातार प्रदेश सरकार उन्नति व विकास पथ पर अग्रसर है। आलोक पांडेय, रणवीर सिंह चौहान, अर्पित जायसवाल, वीरेन्द्र शुक्ला, शैलेन्द्र सोनी, गोलू गुप्ता, कैलाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी जिला संयोजक सुनील मिश्रा की अगुवाई में विद्याधाम पब्लिक स्कूल खटवारा व योगी प्रचारक सत्यवीर सिंह जिला सह संयोजक हिंदू युवा वाहिनी ने पौधे लगाए।