फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यात्री सेवा दिवस पर पौधरोपण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Wed, 17 Sep 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने देशभर के अपने सभी हवाई अड्डों और प्रतिष्ठानों पर 17 सितंबर को यात्री सेवा दिवस आयोजित किया। इस पहल ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने, विश्वस्तरीय सेवा प्रदान करने और एक निर्विघ्न यात्रा वातावरण निर्मित करने के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
विज्ञापन

चित्रकूट हवाई अड्डे पर यात्री सेवा दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें पौधरोपण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। सामुदायिक सहभागिता की भावना के अनुरूप एक पेड़ मां के नाम विषय पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस पहल ने हवाई अड्डे और स्थानीय समुदायों के बीच सहभागिता एवं संबंधों को और अधिक सुदृढ़ किया।
यात्री सेवा दिवस ने विमानन सेवा के मूल में निहित यात्री सहूलियत सुरक्षा और संतुष्टि के महत्व को रेखांकित किया। इस मौके पर भारतीय हवाई अड्डों को अधिक समावेशी, चिरस्थायी और यात्री अनुकूल बनाने की दिशा में पहल को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें