फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विपक्षियों के पास नहीं मुददा, मनरेगा से बेहतर वीबी-जी राम जी

Sun, 11 Jan 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-17- परिचय- शहर के डाकबंगले में पत्रकारों से बातचीत करते जिले के प्रभारी मंत्री मनोह
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश सरकार में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने रविवार को विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) की खूबियां बताई। कहा कि यह योजना मनरेगा से बेहतर है। मनरेगा योजना का नाम बदलने का उद्देश्य महात्मा गांधी का अनादर करना नहीं, बल्कि योजना की कमियों को दूर करना है। विपक्षियों पर बेवजह हंगामा करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के डाक बंगले में जिले के प्रभारी मंत्री ने बातचीत में बताया कि वीबी-जी राम अधिनियम मेहनतकश ग्रामीणों के लिए अच्छा कदम है। इसमें अब 100 दिन की जगह 125 दिनों का काम मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें