फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के निजीकरण का किया विरोध

विज्ञापन
रेल अधिकारी कर्मचारियों की बैठक में मौजूद पदाधिकारीगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ झांसी ने मंडलीय परिषद सभा में निजीकरण का विरोध किया। रेलवे विभाग के खाली पदों को भरे जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन परिसर में मंडल अध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि भारतीय रेलवे के निजीकरण कार्य को रोका नहीं गया तो रेलवे विभाग को निजी हाथों में बेच दिया जाएगा। संघ में अनुशासन बनाए रखकर ही कार्य करना होगा। उनकी मांगे न मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। संघ के महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समय-समय पर निस्तारण कराया जाएगा। कर्मचारियों का शोषण नहीं होना चाहिये। सचिव भानू प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की रात ड्यूटी भत्ता में कटौती की जा रही है। 12 घंटे की ड्यूटी खत्म कर आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन

सभा में शाखा सचिव बंादा के के त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आरपी पासवान, अरविंद यादव व स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने शेष एरियर का भुगतान किए जाने की मांग की। इस दौरान नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा चित्रकूट व मानिकपुर के रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें