फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई बांटकर भाजपाइयों ने जताई खुशी

Sun, 10 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में खुशी मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने संासद केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई। इस अवसर पर मिठाई का वितरण किया गया।
विज्ञापन



शनिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक जाटव की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा व जिलाध्यक्ष अशोक जाटव आदि भाजपाइयों ने इस दौरान एक- दूसरे को मिठाई खिलाई। जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि मौर्य के प्रदेशाध्यक्ष बनने से अब पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। कहा कि इनके प्रदेशाध्यक्ष बन जाने से अन्य पार्टियों के विधानसभा चुनाव के समीकरण बदल गए है।
विज्ञापन



सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को पार्टी के समर्पित व संघर्षशील व्यक्ति बताया। कहा कि मौर्य के नेतृत्व पर तनिक भी संदेह नहीं किया जा सकता। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पार्टी 2017 का विधानसभा चुनाव फतह कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस मौके पर दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, विकास मिश्रा, हेमंत प्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश खरे, डा. रणवीर सिंह चौहान, शिवप्रसाद जायसवाल, रवि प्रकाश त्रिपाठी, सौरभ द्विवेदी, महेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें