सीआईसी में मूल्यांकन में जुटे शिक्षक-शिक्षिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेजी से जारी है। प्रतिदिन उत्तर पुस्तिकाओं में 100 से लेकर 500 के नोट मिलने पर शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कराहट देखी जा सकती है। 85 प्रतिशत बोर्ड मूल्यांकन कार्य काम पूरा हो गया है।
चित्रकूट इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन मेें शनिवार को रसायन विज्ञान और अंग्रेजी की कापियों में 100 से 500 तक के नोट नत्थी मिले। परीक्षार्थियों ने अच्छे नंबर से पास करने का नोट भी लिखा।
उप नियंत्रक डा. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि 13 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य है, जिसे समय से हर हाल में पूरा किया जाएगा। कोठार प्रभारी बाबूलाल अहिरवार ने बताया कि हाईस्कूल की एक लाख 16 हजार 301 कापियों में 85 प्रतिशत मूल्यांकन पूरा हो गया। इस प्रकार इंटरमीडिएट की 68 हजार कापियों में 60 हजार का मूल्यांकन हो गया है।