फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः गांधी जयंती पर आयोजित होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विश्व अहिंसा दिवस व गांधी जयंती पर चित्रकला, भाषण व गायन की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी। व्हाट्सएप ग्रुप आओ करके सीखें व आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता तीन वर्ग में होगी। इसमें विजेताओं को नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इसमें प्रदेश के कई जिलों से तीन हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रथम वर्ग में कक्षा आठ, द्वितीय वर्ग में कक्षा 12 तक के प्रतिभागी व तृतीय वर्ग में इंटर से ऊपर या अन्य वर्ग प्रतिभाग कर सकते हैं।
इसमें चित्रकला प्रतियोगिता में कोेरोना निवारण के चित्र 21 सितंबर तक, गायन प्रतियोगिता में पांच मिनट का वीडियो दस अक्टूबर तक, निबंध प्रतियोगिता में बापू का संदेश दस अक्टूबर तक, भाषण प्रतियोगिता में महात्मा गांधी की देश के लिए देन विषय पर पांच मिनट का वीडियो 20 अक्टूबर तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पांच नवंबर को ऑनलाइन होगी। कविता कहानी लेखन प्रतियोगिता 28 अक्टूबर तक होगी। प्रतियोगिता का परिणाम 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें