फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः अवैध वाहनों को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए मैजिक वाहन मालिक व चालक - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। टाटा मैजिक टैक्सी मालिकों ने बिना परमिट के चल रहे वाहनों को बंद करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही डीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

टाटा मैजिक टैक्सी के मालिकों व चालकों ने डीएम को दिए पत्र मेें कहा कि वह परमिट बनवाकर गाड़ियां चलाते हैं। कई डग्गामार वाहन व प्राइवेट बसें बिना परमिट के कर्वी से मऊ व कर्वी से राजापुर सहित अन्य मार्ग पर चल रहे हैं।
इससे उनको सवारियां नहीं मिल रहीं हैं। साथ ही यह भी कहा कि पुरानी गाड़ी बंद करने को लेकर उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अपनी गाड़ियां कबाड़ियों को बेचकर चेचिस कटवाकर कार्यालय मेें जमा कर दें।
विज्ञापन

इस मौके पर शिवशरण सिंह, रामलखन, ओमनारायण, लवदीप सिंह, सुरेश, दिगंबर सिंह, जितेंद्र सिंह, उमेश, धर्मराज सिंह, धीरेंद्र सिंह, कमला कांत, धनराज वर्मा, जितेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें