फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमंत्रण के दौरान चली गोली एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। निमंत्रण के दौरान युवकों के बीच गोली चली। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। निमंत्रण वाले घर के दामाद के पैर में गोली लगते ही आरोपी व आसपास मौजूद लोग भी भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

भरतकूप चौकी क्षेत्र के बंदरी गांव में सुकुरवा कोटार्य के घर शुक्रवार की रात निमंत्रण चल रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए बांदा विसंडा के बिलगांव निवासी घनश्याम पुत्र बिंदा भी आया था। घनश्याम सुकुरवा का दामाद है। ग्रामीणों ने बताया कि निमंत्रण के दौरान ही कुछ लोगों के साथ घनश्याम भी आग ताप रहा था। अचानक किसी बात को लेकर तमंचे से फायर हुआ। गोली की आवाज आते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पता चला कि गोली सुकुरवा के दामाद को लगी है तो वहां मौजूद आरोपी समेत अन्य लोग भाग खडे़ हुए।
आनन-फानन घायल को रातोंरात जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है। गांव के सुकुरूवा ने बताया कि निमंत्रण के दौरान ही विवाद होने पर गोली चली है। चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार घायल घनश्याम व उसका दोस्त श्यामसुंदर आग ताप रहे थे। इनके पास एक तमंचा था। जिसे लेकर दोनों कह रहे थे कि गोली चलाकर देखो कि सही है या नहीं। तभी श्यामसुंदर ने तमंचे से फायर कर दिया जिससे गोली घनश्याम के घुटने के नीचे लगी। हालत खतरे से बाहर है। चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन पुलिस आरोपी श्यामसुंदर की तमंचा समेत तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें