चित्रकूट। देवांगना घाटी में एक बार फिर गिद्ध दिखाई दिए हैं। वन विभाग की टीम ने गिद्धों का निरीक्षण कर उनको संरक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया। गिद्धों की संख्या करीब 500 बताई जा रही है। गिद्धों के क्षेत्रों में आने से वन विभाग की टीम खुश है।
देश में जहां गिद्ध विलुप्त से हो गए हैं, वही शहर के पास स्थित देवांगना घाटी में 500 से अधिक गिद्धों का झुंड दिखना बेहद सुखद है। इस पर वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया। टीम को एक कई झुंडों में अलग-अलग स्थानों पर गिद्ध बैठे दिखे। गिद्धों के संरक्षण के लिए वन विभाग की टीम ने कार्य शुरू कर दिया है। इनकी देखरेख के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। इनके खाने-पीने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। दो साल पहले भी इसी स्थान पर गिद्ध दिखे थे। वन विभाग के प्रभागीय अधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि देवांगना घाटी में गिद्धों के झुंड मिलने की खबर मिली थी। निरीक्षण करने पर 500 से अधिक गिद्ध बैठे मिले। इनके संरक्षण के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।