चित्रकूट। सोमवार को एक मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह मऊ ब्लॉक अंतर्गत एक गांव का निवासी था। जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 15 हो गई है। इसके अलावा सोमवार को चार संक्रमित भी मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 2180 हो गई है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मृतक युवक पहले से ही पीलिया और लीवर की बीमारी से ग्रसित था। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा था। तीन बार जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, इस बार पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसे लखनऊ में भर्ती किया गया था। बताया कि सोमवार को आठ लोगों ने बीमारी से जंग जीतकर घर वापसी की है। अब 22 एक्टिव केस हैं। बताया कि जिले में सोमवार को 1582 लोगों की कोरोना की जांच की गई है।