फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन किसी ने नहीं किया नामांकन,

Sun, 29 Oct 2017 11:17 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
नामांकन के लिए पर्चा खरीदते दावेदार और सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसबल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। नगरीय निकाय चुनाव के पहले दिन अध्यक्ष व सभासद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। नामांकन करने के लिए कई दावेदारों ने पर्चे जरूर खरीदे।
 जिले की एक मात्र नगर पालिका व नगर पंचायत मानिकपुर, राजापुर के अध्यक्ष पद व सभासद के चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल करने के लिए पर्चे खरीदे। जिमसें नगर पालिका कर्वी से अध्यक्ष पद के लिए चार पर्चे खरीदे गए। मो. आबाद, श्याम गुप्ता, दीपक केशरवानी, सावित्री श्रीवास्तव ने पर्चा खरीदा। इसी तरह से वार्ड के लिए भी पर्चा खरीदे गए। मानिकपुर में अध्यक्ष पद के लिए पांच पर्च खरीदे गए। वार्ड सदस्य के लिए सात पर्चे खरीदे गए। राजापुर में अध्यक्ष पद के लिए चार संभावित प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। कई दावेदारों ने दो-दो सेट खरीदे जिससे कुल दस पर्चे बिके। वार्ड सदस्य के लिए आठ पर्चे खरीदे गए।

कड़ी रही सुरक्षा
चित्रकूट। नामांकन प्रक्रि या शुरू होते ही पर्चा वितरण स्थल पर कड़ी सुरक्षा रही। सभी जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम व तहसील परिसर में सभी टिकट खरीदने वालों की चेकिंग कर अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चा खरीदने का शुल्क
चित्रकूट। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा 500 रुपये का है। आरक्षित वर्ग के लिए यह पर्चा 250 रुपये का है। इसी प्रकार सभासद के सामान्य वर्ग के लिए पर्चा 200 और आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये का पर्चा है। इसमें यह सामान्य है कि यदि महिला पर्चा खरीदती है तो उसे भी आरक्षित वर्ग वाले रेट से पर्चा दिया जाएगा। इसी प्रकार जमानत राशि अध्यक्ष के लिए सामान्य वर्ग-8000 व आरक्षित वर्ग- 4000 और सभासद के लिए सामान्य वर्ग-2000 और आरक्षित के लिए-1000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें