फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 फरवरी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का होगा शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 29 फरवरी को होगा। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मेें डिफेंस एक्सपो कार्टेंन रेंजर कार्यक्रम के दौरान कहीं है। जिससे कहा जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान चित्रकूट जिले के अन्य विकास कार्यों की घोषणा भी हो सकती है। जिसमें पहाड़ी कस्बा स्थित डिफेंस कारीडोर के लिए खरीदी गई जमीन में भी विकास कार्य होने की संभावना जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का पहले 19 जनवरी को शिलान्यास होने का कार्यक्रम था। जो किन्हीं कारणवश टल गया था जिसमें बताया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भूमि पूजन करने आएंगे। भरतकूप के पास गोंडा गांव में खेतों का समतलीकरण कर जनसभा की तैयारी शुरू हो गई थी। एक्सप्रेस वे से जुड़ी भूमि के विवादों का निस्तारण आनन-फानन में कराया जाने लगा था। एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शुरू हुए डिफेंस एक्सप्रो कार्टेन रेंजर कार्यक्रम के दौरान कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास 29 फरवरी को होगा। हालांकि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के शिलान्यास के पहले चित्रकूट बंादा क्षेत्र में ठेका लेने वाली कंपनी ने मिट्टी डालने का कार्य शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें