फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी से लेकर शिवालयों तक गूंजता रहा ऊं नम: शिवाय

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सावन के चौथे सोमवार को धर्मनगरी के रामघाट स्थित मत्तगजेंंद्रनाथ मंदिर में भक्तों ने रिमझिम बारिश के बीच रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया। हजारों भक्तों की भीड़ रामघाट पर सुबहसे हुई।मंदाकिनी का जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की होड़ सी लगी रही। दोपहर तक भक्तों की मंदिर के बाहर भीड़ बनी रही। बोल बम से रामघाट गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

सावन माह चल रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच रहे है। चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रही। जिसमें कांवरियां भी शामिल रहते हैं। भक्तों ने मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने विधि विधान से पूजा पाठ कर बेल पत्र, अबीर, फूल, फल सहित अन्य सामग्री को चढ़ाया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के जवान तैनात रहे। उमस भरी गर्मी पडऩे के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मध्यप्रदेश के रींवा की गायत्री देवी ने बताया कि सावन माह में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों के साथ आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें