फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौली गांव के पास एक प्राइवेट बस ने आटो में चढ़ते समय वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भरतकूप थाना अंतगर्त भरतपुर गांव निवासी चुन्नी (60) पत्नी स्व. शिवनाथ एक सप्ताह पूर्व गांव के पास ही स्थित पुत्री शोभा देवी के ससुराल गईं थीं। सोमवार को वहां से लौटते समय वह आटो में बैठने जा रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक प्राइवेट बस ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दामाद बाबूराम ने बताया कि महिला के दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि चालक जय हिंद पुत्र जयकरन निवासी अजीतपुर जिला मप्र छतरपुर को बस सहित मौके से पकड़ लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें