फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम के सीसीटीवी खराब, सचिव नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने वृद्ध आश्रम का निरीक्षण ऑनलाइन किया। संस्था के कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने पर फटकार लगाई और इसे जल्द सही कराने के निर्देश दिए। संस्था प्रभारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 64 वृद्धजन आश्रम में मौजूद है। जिसमें से 45 पुरुष एवं 19 महिलाएं हैं। सचिव द्वारा वृद्ध आश्रम में मौजूद वृद्धजन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वार्ता की गई। प्रभारी द्वारा बताया गया कि सभी वृद्धजनों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए कराया जा चुका है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने प्रभारी से वृद्ध आश्रम में लगे हुए कैमरों के बारे में जानकारी ली। सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के हेल्पलाइन नंबर 18004190234 तथा राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 पर विधिक सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें