फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमत के जादुई अंक नौ तक पहुंचने की जुगत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होते हो गई है। 26 जून को नामांकन होगा। भाजपा, सपा व बसपा अपने समर्थित प्रत्याशियों के दम पर अपना अध्यक्ष होने की कवायद में जुटे हैं। कुल 17 सीट वाले जिला पंचायत में बहुमत के लिए नौ का जादुई आंकड़े तक पहुंचने की जुगत लगा रहे है। तीन जुलाई को मतदान होगा इसी दिन शाम को तीन बजे के बाद अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इस बार अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के जारी जिला कार्यक्त्रस्म के अनुसार चित्रकूट में 26 जून को नामांकन दाखिल होंगे। जिससे पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सरगर्मियों ने तेजी पकड़ी है। संभावित दावेदार अधिसूचना के साथ चुनाव के सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए हर तरह से प्रयास शुरू कर दिए है। जिस पर सदस्यों की हर तरह से आवभगत की जा रही है।
हर दल का दावा पर राह आसान नहीं
चित्रकूट। अध्यक्ष पद के लिए सत्ताधारी दल भाजपा के लिए राह आसान नहीं है। जिले में जिला पंचायत सदस्य 17 वार्डो में भाजपा के चार सदस्य चुनकर आए हैं। सपा बसपा समर्थित छह-छह सदस्य हैं। एक भारतीय किसान यूनियन से विजयी सदस्य है। अध्यक्ष बनने के लिए नौ सदस्य की जरूरत है। सपा या बसपा में कोई दल उम्मीदवारी में भाजपा के सामने आया तो कुछ सदस्यों की खरीद फरोख्त होने के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल अभी तक तीनों दल के अध्यक्षों ने चुनाव लड़ने का दावा किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि अध्यक्ष तो उन्हीं की पार्टी का ही बनेगा इसके लिए कई सदस्योें ने समर्थन किया है। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि किसी भी कीमत में पार्टी पीछे नहीं हटेगी। अध्यक्ष पद के लिए उनकी पार्टी हर हाल में चुनाव लडे़गी और बसपा का ही जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। इसके लिए पार्टी के नेता तैयारी कर रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि सपा पूरे दमखम से लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाने का काम करेगी। बहुमत के लिए कुछ सदस्यों का समर्थन जुटाने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें