फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धान केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण देखी व्यवस्था

Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तहसील क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों ने जिले धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान खरीद, भुगतान प्रक्रिया और केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अन्य तहसील क्षेत्रों के धान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया ।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मऊ, राम ऋषि रमन ने साधन सहकारी समिति केंद्र मऊ का निरीक्षण किया। यहां 43 किसानों से 3078 क्विंटल धान खरीदा गया और 40 किसानों को भुगतान हो चुका था। उन्होंने केंद्र प्रभारी को शत-प्रतिशत खरीद लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसी तरह बरगढ़ मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र में 135 किसानों से 7633.60 क्विंटल धान की खरीद हुई थी और भुगतान समय पर हो रहा था।
इसी तरह कर्वी व राजापुर क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों ने निरीक्षण किया । बताया गया कि जनपद में अबतक 1024 किसानों से 6342.31 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था उपलब्ध पाई गई। क्रय केंद्रों पर किसानों का टोकन रजिस्टर बनाया गया है, जिसके अनुसार ही किसानों को प्रतिदिन तौल के लिए बुलाया जाता है। किसान से अपील की जाती है कि नजदीकी धान क्रय केंद्रों पर आकर अपना धान बेच सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों को धान की बिक्री की तरह की समस्या जनपद स्तर पर धान खरीद प्रकोष्ठ की स्थापना की गयी जिसका मोबाइल नंबर 7839565017, 7355904833 एवं 8707219558 है, जिस पर किसान 09 बजे से 05 बजे तक संपर्क सकते है। इसके अलावा खाद्य तथा रसद विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 पर भी किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें