फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: निकायों के वार्डों में अब चकाचक होंगी सुविधाएं

Tue, 31 Mar 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तीन नगर पंचायतों में अब लोगों को सड़क, जलनिकासी व पेयजल समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा। उन्हें वहां पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इन सुविधाओं को चकाचक करने के लिए 3.30 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन




नगर पंचायत राजापुर, मऊ और मानिकपुर इलाकों में बुनियादी सुविधाएं खस्ताहाल हैं। यहां न तो सड़कें दुरुस्त हैं और न ही जलनिकासी। पेयजल के इंतजाम भी नाकाफी हैं। जिस कारण इन निकायों की लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सड़क, नाली, सीवरेज समेत पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार कराए थे। बाद में इन प्रस्तावों को मंजूरी के लिए भेजा गया था। शासन ने तीन निकायों में विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।



राजापुर नगर पंचायत में पेयजल व्यवस्था योजना के तहत 236.84 लाख रुपये की स्वीकृति के मुकाबले एक करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हुई है। सीवरेज और जल निकासी के लिए 59.08 लाख रुपये की स्वीकृति के सापेक्ष 30 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इससे पेयजल और सीवरेज कार्य कराए जाएंगे। जबकि दीनदयाल योजना में तुलसी चौक से नहर तक सीसी सड़क और यू टाइप नाला निर्माण (दाएं व बाएं दोनों तरफ) के दो कार्यों के लिए 99.38 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके सापेक्ष 49.69 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन




मानिकपुर नगर पंचायत को पेयजल व्यवस्था के लिए 205.01 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके सापेक्ष एक करोड़ रुपये की पहली किस्त अवमुक्त की गई है। इसी प्रकार दीनदयाल नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत मऊ को 100 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके मुकाबले 50 लाख रुपये की पहली किस्त मिली है। इस धनराशि से वार्ड नौ, सात और एक में सीसी सड़क व नाली के तीन विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें