फोटो- 30सीकेटीपी 16 एसबीआई में लगी आग बुझाते दमकल कर्मचारी व मौजूद अन्य।संवाद
राजापुर (चित्रकूट) । भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार सुबह आग लग गई। राहगीरों ने बैंक के अंदर से धुआं निकलता देखा तो वहां पर अफरा-तफरी मच गई। एटीएम गार्ड की सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मचारियों ने पहुंचकर दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस घटना में बैंक को करीब 17 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि नकदी और जेवर वाले लॉकर सुरक्षित बच गए।
सुबह करीब छह बजे बैंक से अचानक धुआं निकलने लगा। राहगीरों ने धुआँ देख एटीएम गार्ड अशोक कुमार को सूचना दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गार्ड ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी लाखन सिंह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग पूरे बैंक में फैल चुकी थी। आग की लपटें और धुआँ देखकर कोई कर्मचारी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
शाखा प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि आग विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। आग से सात कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, अलमारी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। उधर, जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह और क्षेत्रीय प्रबंधक सुदीप गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का अनुमान लगाया और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। आग के कारण बैंक की सेवाएं अगले दो से तीन सप्ताह तक प्रभावित रहेंगी, जिसके लिए राजापुर शाखा के कर्मचारी कर्वी शाखा में बैठकर कार्य करेंगे।
फोटो- 30सीकेटीपी 16 एसबीआई में लगी आग बुझाते दमकल कर्मचारी व मौजूद अन्य।संवाद
फोटो- 30सीकेटीपी 16 एसबीआई में लगी आग बुझाते दमकल कर्मचारी व मौजूद अन्य।संवाद
फोटो- 30सीकेटीपी 16 एसबीआई में लगी आग बुझाते दमकल कर्मचारी व मौजूद अन्य।संवाद