फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कोषागार) घोटाले की जांच में अब बैंक भी रडार पर

Wed, 05 Nov 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार में हुए घोटाले की जांच में अब बैंक अधिकारी व कर्मचारी भी एसआईटी की रडार पर हैं। एसआईटी ने जांच में पेंशनरों के खाते की डिटेल तो बैंकों से मांगी ही है, साथ ही शाखा प्रबंधक व सहायक प्रबंधक से भी पूछताछ की तैयारी में है।
विज्ञापन

कोषागार में हुए 43 करोड़ से अधिक का पेंशन घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में 93 पेंशनर व एक सेवानिवृत्त कर्मचारी व तीन कर्मचारी नामजद हुए थे। इनमें से एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो चुकी है। घोटाले की जांच को रफ्तार देने के लिए टीम ने बैंकों से नोटिस देकर संबंधित पेंशनरों का ब्योरा मांगा है। टीम का मानना है कि कोषागार में इतना बड़ा घोटाला अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से होना संभव नहीं है। कहीं न कहीं इसमें इनकी संलिप्तता है। टीम पेंशनरों व बिचौलियों के साथ शाखा प्रबंधक व सहायक प्रबंधकों को भी बुलाकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें