फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत नाम से वकालत करने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार निवासी अधिवक्ता अवध नारायण तिवारी को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन जानकीशरण पांडेय ने नोटिस जारी की है। उन पर आरोप है कि वह अपने भाई उदय नारायण के नाम पर वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में उन्हें 25 सितंबर को कमेटी के सामने उपस्थित होकर स्पष्टीकरण व सबूत देने के निर्देश जारी किए गए हैं। उधर, अधिवक्ता अवध नारायण ने आरोपों को गलत बताया है।
सतना मप्र जिले मझगवंा चौरहा निवासी विष्णुदेव द्विवेदी ने बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश में शिकायत की है कि शहर के शंकर बाजार निवासी अवध नारायण तिवारी अपने भाई उदयनारायण तिवारी (सेवानिवृत पुलिसकर्मी) के नाम से अधिवक्ता बनकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबध में जिला बार एसोशिएसन चित्रकूट के अध्यक्ष हेमराज सिंह ने बताया कि बार काउंसिल से पत्र मिला है। संबंधित अवध नारायण से पूरी जानकारी मांगी गई है।
उधर, अवध नारायण तिवारी ने बताया कि वह 40 साल से कर्वी कचहरी में नोटरी अधिवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी डिग्री वैध है। पहले भी कई बार इसकी शिकायत हुई थी, जिसकी जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें