चित्रकूट। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ हाइवे से लेकर कलक्ट्रेेट मार्ग पर प्रदर्शन व नारेबाजी करना सपाइयों को महंगा पड़ गया।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमर सिंह पटेल व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश जोशी, रमेश यादव, राजीव लोचन त्रिपाठी, राकेश कुमार, जलाल खान, बबूल बौरिया, रामसागर, सुनील सिंह, मंगल, विनय व निजामुददीन समेत 12 सपा नेताओं के खिलाफ कोतवाली में लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन व धारा 144 के उल्लघंन की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि सपा लोहियावाहिनी ने बिजली खाद, महंगाई व रोजगार जैसे मुददों को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। कोतवाल जयशंकर सिंह ने बताया कि इन प्रदर्शनकारियों में 12 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।