फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश नहीं निकला, हाईवे जाम

Mon, 05 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिवरामपुर कस्बे की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से कैश नहीं निकलने से खफा कस्बे के लोगों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर हंगामा किया। एक घंटे तक हाईवे जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। कई महिलाएं बैंक में घुस गईं और नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों से भी ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने बुधवार को रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण माने। सोमवार की सुबह से जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थित बैंक शाखाओं में ग्राहकों  की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


शिवरामपुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में भंभई, रैपुरवा माफी, तरावं, सोनारपुरवा, भसौंधा, बैहार, बरमपुर और रमयापुर के सैकड़ों ग्राहक खाते से रुपये निकालने को मौजूद थे। सवा दस बजे शाखा खुलते ही मैनेजर सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मुख्यालय से रुपये आने पर वितरण होगा।

फिलहाल जमा का काम जारी रहेगा। दोपहर दो बजे तक वृद्ध, महिलाएं और अन्य लोग लाइन में ही भूखे प्यासे लगे रहे। बैंककर्मियों ने ग्राहकों से अगले दिन आने को कहा तो भीड़ से आवाज आई कि मंगलवार को अवकाश है और रविवार को भी अवकाश था।  नारेबाजी करते हुए ग्रामीण झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-76 तक आ गए और जाम लगा दिया। लगभग एक घंटेे तक जाम लगने से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन


जानकारी होते ही शिवरामपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार, भरतकूप चौकी प्रभारी मनीष जाट व कोतवाली से एसएसआई प्रदीप यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने लगे। इस बीच कई बार ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। कुछ देर बाद दर्जनों महिलाएं बैंक में प्रदर्शन करने लगीं। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव भी पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। पुलिस कर्मियों ने बैंक के अधिकारियों से बुधवार को रुपये शाखा में पहुंचाने की मोबाइल से बात करने के बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें