पहाड़ी (चित्रकूट)। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का निरीक्षण किया। सीएचसी परिसर में गंदगी देख इसे जल्द सफाई कराने को कहा। इसके अलावा कुछ स्थानों पर दीवार टूटी देखकर डीएम नाराज हुए और कहा कि यह घोर लापरवाही है।
डीएम औषधि भंडारण कक्ष, एक्सरे कक्ष, अधीक्षक कक्ष, बीपीएमबी ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर यूनिट कक्ष, एनबीएसबी न्यू वार्न स्पेशलाइजेशन यूनिट एवं महिला वार्ड, महिला शौचालय व प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद इमरजेंसी कक्ष, टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ डॉ विनोद कुमार यादव को निर्देश दिया कि खराब एंबुलेंस को यहां से हटाया जाए तथा तथा सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
सीएमओ को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई पुताई का कार्य किया जाए तथा जो टूटा-फूटा है, उसकी मरम्मत कराई जाए। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनी हरित वाटिका देखकर डीएम ने कहा कि इस प्रकार की हरियाली उत्तर दिशा में कराएं, जिससे यहां आने वाले मरीजों को शुद्ध आक्सीजन मिल सके। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार, डॉ. प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।