फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

245 ग्राम पंचायतों की बैठक में बनी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की 245 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को समिति की पहली बैठक हुई। मानक पूरा होने पर नियोजन एवं विकास समिति समेत सभी छह समितियों का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया है। कई गांव की पहली बैठक में बीडीओ भी पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चित्रकूट ब्लाक समेत मानिकपुर, मऊ, रामनगर और पहाड़ी के गांव के नवनिर्वाचित प्रधानों ने ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ कोविड नियमों के तहत पंचायत भवन में पहली बैठक की। इसमें नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति व जल प्रबंधन समिति का गठन कोरम के अनुसार किया गया है।
नवनिर्वाचित प्रधानों ने सदस्यों से कहा कि सभी मिलकर गांव के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से कराने का प्रयास करेंगे। कुछ गांव में बैठक के दौरान बीडीओ राजेश नायक, बीडीओ हिमांशु पांडेय, बीडीओ विपिन कुमार सिंह, बीडीओ सुनील कुमार सिंह व बीडीओ धनंजय कुमार भी गांव जाकर पहली बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

कई गांव में विकास कार्यों की सूची प्राथमिकता के आधार पर बनाने को कहा गया। वैसे तो जिले में कुल 331 ग्राम पंचायत हैं, लेकिन 86 गांव में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने से 245 प्रधान व 2725 सदस्यों को शपथ दिलाई गई है। शेष के लिए बाद में प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें