ंवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मानिकपुर थाना अंतर्गत डांडी गांव की कौशिल्या पत्नी अमित कुमार को प्रसव दर्द होने पर शुक्रवार की शाम को मानिकपुर सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में रात को प्रसूता ने नवजात को जना। दो घंटे बाद ही नवजात की हालत खराब होने पर कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजन शव को अपने घर ले गए।
शनिवार को मानिकपुर सीएचसी पहुंचे प्रसूता के पति ने आरोप लगाया कि मानिकपुर सीएचसी में ही प्रसूता का सही तरीके से इलाज नहीं किया गया। कई बार कहने के बाद उसे भर्ती किया गया और फिर इलाज करने में देरी की गई। जिससे प्रसूता की हालत बिगड़ गई। यह देखकर फिर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं मिली है।