फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में घर के अंदर घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। थाना अंतर्गत एक गांव में शनिवार की रात एक घर में दो युवकों ने घुस कर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने पर परिजन जागकर आए तो आरोपी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। रविवार को किशोरी की मां ने थाने में नामजद दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना में बताया गया कि शनिवार की रात परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसी गांव के दो युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुर आए। बरामदे के पास सोई उसकी पुत्री के साथ मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह किशोरी ने विरोध कर चिल्लाकर बचाने की गुहार लगाई तो अन्य परिजनों की नींद खुल गई। परिजन दूसरे कमरे से बाहर निकले तो आरोपियों ने उन्हें तमंचा दिखाकर अंदर जाने को कहा। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि पूरी जानकारी के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें