फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीट पड़ोसी ले गये नगदी जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार पांच युवक लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुसे। जिसका विरोध करने पर उसे और उसकी बेटियों को पीटकर नगदी व जेवरात साथ ले गये। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

सोमवार को महिला ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि गांव के कुछ लोग उसके घर गाली देते हुए घुसे। कहा कि उनके शराब पीने की शिकायत पुलिस से की है तो इसके बदले में उसे पीटकर सबक सिखाएंगे। कई दिनों से यह विवाद चल रहा था। शनिवार को आरोपियों ने घर में घुसकर उसे पीटा और बचाव करने आई उसकी बेटी को भी पीटा।
इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद वह थाने में शिकायत लेकर पहुंची तो उसकी रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय वहीं बैठा लिया गया। उसके एक रिश्तेदार को भी थाने में बैठाये रखा गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि महिला के आरोप गलत हैं। इसका लड़का गांव में ही किशोरी से छेड़खानी मामले में जेल गया है। जिसके चलते अब गांव में पेशबंदी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें