फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध को दिनभर खंगालती रही एसडीआरएफ टीम, नहीं मिला सपा नेता भरत का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट (भरतकूप) में चार दिन बाद भी पूर्व ब्लाक प्रमुख के नाती व सपा नेता भरत दिवाकर का कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले की गुत्थी उलझती जा रही है। वहीं, पुलिस अधिकारी प्रत्यक्षदर्शी रामसेवक के बयान पर ही कायम हैं। इसके तहत शुक्रवार को भी एसडीआरएफ की टीम बांध खंगालती रही। सपा नेता की पत्नी मीनू उर्फ नमिता के पिता ने दामाद और रामसेवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मीनू का शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात सपा नेता भरत दिवाकर ने पत्नी मीनू का शव भरतकूप स्थित बरुआ बांध में ले जाकर नाविक रामसेवक के सहयोग से भारी चीजें बांधकर बांध में फेंक दिया। नाविक के अनुसार नाव पलटने से भरत दिवाकर भी डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ टीम ने बोरे से बंधा मीनू का शव बरामद कर लिया।
इधर, मृतका के पिता प्रमोद बिहारी ने रामसेवक व भरत दिवाकर के खिलाफ भरतकूप थाने में तहरीर देकर हत्या का मामला दर्ज कराया है। परिजन शव को पोस्टमार्टम बाद अंतिम संस्कार को घर ले गए हैं। फि लहाल एसडीआरएफ टीम भरत की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें