फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कैनवास पर उकेरे प्रकृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग के तत्वावधान में तरंग फ्लो ऑफ कलर्स शीर्षक से जलरंग कार्यशाला हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि यह आयोजन विभाग की प्रेरणादायी पहल है। इसमें प्रकृति के रंगों के अनुभव व उसे कैनवास में उतारने के अनुभव बताए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला में जल पर आधारित आकर्षक चित्रों की प्रदर्शनी भी लगी। कुलपति प्रो. भरत मिश्रा ने रचनात्मक वातावरण में कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों से प्रकृति के रंग में रंगे रहने का संदेश दिया। कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. नंदलाल मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रसन्न पाटकर ने कार्यशाला की विशेषताएं बताईं। कलाकार साक्षी चौधरी ने जलरंग तकनीक में दक्षता और रचनात्मक दृष्टिकोण से विद्यार्थियों को परिचित कराया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने रंगों की पारदर्शिता, परत दर परत काम करने की विधि और जलरंग के माध्यम से प्रकृति चित्रण विषयों पर अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम का समन्वय शोधाथी मनु वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी अनुज मिश्रा ने किया। शोधार्थी धीरेंद्र, पूनम और अरुणेश आदि सहित ललित कला के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें