फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक औषधियों पर राष्ट्रीय कार्यशाला 23 से

Tue, 05 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में दीनदयाल शोध संस्थान स्वास्थ्य प्रकल्प आरोग्यधाम की इकाई आयुर्वेद सदन के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 23 मई से कराएगा। यह जानकारी डीआरआई की विज्ञप्ति में दी गई। कार्यशाला का विषय आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं उपयोगिता रखा गया है।
विज्ञापन


 इसमें देश के प्रतिष्ठित शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसमें पीएलआईएम गाजियाबाद, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ, जिवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बनारस, राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान ग्वालियर, केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद नई दिल्ली, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर, पिलानी बिट्स जयपुर के विद्वान शिरकत करेंगे।

बताया कि कार्यशाला में आयुर्वेद चिकित्सक, विविध क्षेत्रों के वैज्ञानिक, एम. फार्मा, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान से परास्नातक लोग सम्मिलित हो सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी 15 मई 2015 तक अपना पंजीयन दीनदयाल शोध संस्थान के स्वास्थ्य प्रकल्प आरोग्यधाम के आयुर्वेद सदन में करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें