फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नरैनी इलेवन स्टार ने जीता टूर्नामेंट

विज्ञापन
विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते आयोजक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नरैनी। क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नरैनी इलेवन स्टार और जूनियर परसहर टीम के बीच खेला गया। नरैनी इलस्न स्टार ने 18 रन से जीत हासिल कर टूर्नामेंट जीत लिया। शैलेंद्र गौतम मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसहर गांव में प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रभान यादव की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। बुधवार को नरैनी इलेवन स्टार जूनियर टीम ने परसहर गांव की टीम के साथ फाइनल मैच खेला। नरैनी की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 112 रन बनाए थे। जवाब में परसहर की टीम 94 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम के ओपनर बैट्समैन कैप्टन सोनू ठाकुर, गोलू सोनी, अमिल रजा ने शानदार बल्लेबाजी की।
20 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले खिलाड़ी शैलेंद्र गौतम को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।टूर्नामेंट के आयोजक और ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रभान यादव ने विजेता टीम को 7100 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें