फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ठिठुरते स्कूल गए बच्चे, आठवीं तक के स्कूल 18 तक बंद

विज्ञापन
सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। करीब दो दिन तेज धूप निकलने से पारा कुछ ऊपर चढ़ा, पर बुधवार को घना कोहरा और फिर पछुवा हवाओं ने गलन में इजाफा कर दिया। बुधवार से ही बच्चों के स्कूल खुल गए, उन्हें ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन

सर्दी को देखते हुए बीएसए ने 18 जनवरी तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जनपद में बुधवार को एक बार फिर पछुआ हवाओं ने गलन का एहसास कराया। सुबह से ही आसमान में घना कोहरा रहा और सर्द हवाओं के बीच लोग ठिठुरते रहे। पूरे दिन सूर्य भगवान कोहरे के बीच संघर्ष करते नजर आए। लोग धूप को तरस गए।
सर्द ज्यादा होने से लोग घरों में कैद रहे। सर्दी का असर बेजुबानों पर सबसे ज्यादा पड़ा। वह बुझे अलावों के आसपास गर्मी तलाशते रहे। वहीं बुधवार को पहले दिन शीतअवकाश के बाद विद्यालय खुले तो नौनिहाल ठिठुरते हुए स्कूल गए। स्कूलों में भी वह ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तामपान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम सामान्य रहा। कोहरे की वजह से दृश्यता महज दस मीटर रही। दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को बदली व बूंदाबादी होने का पूर्वानुमान है।
उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने सर्दी को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालयों (परिषदीय व निजी विद्यालय) में 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों से इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें