चित्रकूट। भगवान श्रीराम की कर्मभूमि के विकास के उद्देश्य से चित्रकूट नगर पालिका का विस्तारीकरण किया गया है। इसको लेकर स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर की हैं। वहीं जिले के मऊ ग्राम सभा को नगर पंचायत बनाए जाने पर भी खुशी का माहौल है।
मौजूदा समय में नगर पालिका का क्षेत्रफल 7.77 वर्ग किमी है। मुख्यालय कर्वी के अलावा चित्रकूट के सीतापुर कस्बे का भी कुछ हिस्सा शामिल है। अब नए सिरे से गठित हो रही नगर पालिका के मुख्यालय के आसपास के 22 गांवों का 1369.869 रकबा को शामिल किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में पहले 57 हजार आबादी थी। अब 1 लाख 95 हजार आबादी होगी। इस तरह से अब नगर पालिका चित्रकूट धाम का क्षेत्रफल अब बढ़कर 23.04 वर्ग किलोमीटर है।
--------------
ये गांवों को किया शामिल
इन गावों का रबका शामिल किया गया है। जिसमें सीतापुर ग्रामीण 99.38 हेक्टयर, कोलगदहिया 21.88, चितरा गोकुलपुर 68.68, गढ़ीवा 21.98,बनाड़ी 16.81,कसहाई पूर्वी 47.33,खोही 102.59,मरजादपुर, 13.29, बनकट,159.28,बंधोइन13.69, कर्वी माफी, 127.86, कपसेठी11.63,रानीपुरभट्ट 20.19,चकमाली 9.44, खोह 89.59,कसहाई उत्तरी 104.75,अमानपुर 20.06अहमदगंज31.13लौढवारा, 91.44 व तौरहा 235.57 हेक्टेयर।
---------------------------------
नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर जताई खुशी
मऊ। नगर पंचायत मऊ को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। कई साल बाद घोषणा होने पर यहां के निवासी कामता प्रसाद, अनूप द्विवेदी, सूर्य प्रकाश शुक्ला, संदीप मिश्रा आदि ने खुशी जाहिर की है। कहा कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने से यहां का विकास होगा।