फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बेरहमी से पीटा, की अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सदर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि 17 दिसंबर की रात को पड़ोसी ने घर के सामने चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया, जो सुबह तक रहा। सुबह वाहन को हटाने को कहा तो आरोपियों ने घर में घुसकर लोहे की राड से उसे मारा। आरोप लगाया कि आरोपियों में दो युवकों ने उसके साथ कई बार अश्लीलता की। मारपीट कर अर्द्धनग्न अवस्था में सड़क तक घसीट कर लाए।
पर किसी तरह जान बचाकर वह घर के अंदर भागी। महिला ने आरोप लगाया कि सीतापुर चौकी में तहरीर ले ली गई लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। दो पुलिसकर्मी मोहल्ले पहुंचकर पूछताछ कर लौट गए पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने दोबारा घर आकर गाली गलौज की। मंगलवार को पीड़िता ने कोतवाली में मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें