फोटो-14- पकड़े गए हत्यारोपी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पुरानी रंजिश में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमेबाजी की खुन्नस के चलते सुपारी देकर हत्या कराई गई थी।
सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के दरसेंडा गांव निवासी रमाशंकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो जून को भाई गौरीशंकर को फोन कर कर बोर में बुलाने के बाद सुरेश द्विवेदी आदि पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
सोमवार को एसओजी टीम प्रभारी एमपी त्रिपाठी, पहाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी की संयुक्त टीमों ने कुचारम मोड़ पुलिया के पास से नामजद निर्मल मिश्रा निवासी ग्राम दरसेंडा व मुन्ना केवट निवासी भिटरिया थाना मऊ को तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
निर्मल मिश्रा ने बताया कि गौरीशंकर से मुकदमेबाजी होने के चलते रंजिश रहती थी। जिससे मुन्ना केवट व उसके भतीजे देवीलाल केवट निवासी भिटरिया को गौरीशंकर की हत्या की सुपारी दी थी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग 20 मुकदमे दर्ज हैं।