फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गए अधेड़ की हत्या

Mon, 16 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और बेटी के साथ लकड़ी काटने जंगल गए अधेड़ की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी। पास में ही मौजूद वनकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना बरगढ़ के मनका गांव निवासी गीतादेवी (14), पिता रामसिंह कोल (46) और मां राजकली (40) के साथ गुड़हा प्लांटेशन के बंबुरी बीट के पास लकड़ी काटने गई थी। उसने बताया कि वो मां के साथ कुछ दूरी पर लकड़ी काट रही थी। सोमवार दोपहर ढाई बजे मुंह बांधे एक व्यक्ति उसके पिता के पास पहुंचा और उनसे कुल्हाड़ी छीनने लगा। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई।

वे दोनों भागकर पहुंचीं तो देखा कि रामसिंह वहां मरा पड़ा था। गीता ने कहा कि घटनास्थल से कुछ दूर ही वनकर्मी वाचर मौजूद थे पर उन्होंने घटना से अनभिज्ञता जता दी। राजकली ने पुलिस को बताया कि उसके पति को चार दिन पहले एक व्यक्ति ने जंगल न आने की बात कहकर धमकाया था।
विज्ञापन


उधर, एसओ बरगढ़ आरआर दुबे ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। मौके पर मौजूद वनकर्मियों से पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें