फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और देह के लिए रोजाना एक घंटा दें

Mon, 16 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास पथ सेवा संस्थान ने ग्राम पंचायत चंद्रामारा के सामुदायिक संसाधन केंद्र में युवा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया। इसमें भाग लेने वालों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई। युवाओं से अपील की गई कि वे देश और देह (शरीर) के लिए रोजाना एक घंटा दें।
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन गांव निवासी अश्वनी कुमार मिश्रा ने किया। इसकी शुरुआत गीत- नौजवान आओ रे, नौजवान गाओ रे से हुई। ग्रामोदय फेलो अमित सिंह की अगुवाई में स्वच्छता के प्रति गांववालों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। द्वितीय सत्र में डा. एसएन सुब्बाराव के व्यक्तित्व और उनके कार्यों पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर सिंह ने युवाओं से कहा कि उनके सहयोग से ही समाज का विकास होगा।

युवाओं से व्यसनों से दूर रहने की अपील भी की गई। प्रेरणा गीतों और सर्वधर्म प्रार्थना से शिविर का समापन किया गया। शिविर में शामिल खरौंध और चंद्रामारा के किशोरों और युवकों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। इसमें मंगलेश्वर, हरेंद्र सिंह, शशी शेखर, आरती, लवलेश सिंह, गीता, सुधा, सहदेव, दीपक, हर्ष मिश्रा, धर्मेंद्र आदि ने सहयोग किया, संचालन प्रियंका सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें