फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल, गुजरात में कर दी भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र बसिनिहा निवासी रविकुमार की गुजरात के अहमदाबाद में उसके ही भाइयों ने रुपये के विवाद पर हत्या कर दी। मंगलवार को गांव पहुंचे शव का जब अंतिम संस्कार किया गया तो पूरे गांव में शोक व्याप्त रहा।
विज्ञापन

जिले के बरगढ़ क्षेत्र के बसिनिहा गांव के रवि कुमार (21)पुत्र ललऊ अपने दो भाइयों अवधेश व कवि कुमार के साथ अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट कार्य करता था। लॉकडाउन को लेकर मां को रुपये भेजने को लेकर तीनों भाईयों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बडे़ भाई अवधेश व छोटे कवि कुमार ने मिलकर रवि के सिर पर पर लोहे की राड से वार कर दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि हत्या के मामले में अहमदाबाद की पुलिस ने दोनो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफतार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर रविकु मार का शव सोमवार को उसके गांव बसिनिहा में भेजा गया। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें