फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर धूल के गुबार के बीच से निकलेंगे श्रद्धालु

Tue, 24 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
बेडीपुलिया से रामघाट की ओर जाने वाली सड़क की हालत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं को सड़कों की धूल का सामना करना पडे़गा। जिस स्थान से अधिकतर श्रद्धालु पैदल व वाहनों से गुजरते हैं। वहां की सड़क उखड़ी है। जिसमें वाहन चलने पर धूल के गुबार उठते हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धूल से बचाने के  दो दिन पहले से काम बंद कर पानी का छिड़काव कर लिया जाए।
विज्ञापन



   मौनी अमावस्या शुक्रवार को है। जिसमें पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। बेड़ी पुलिया से लेकर रामघाट तक बनाई जा रही सड़क का कार्य अधूरा होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दो माह बाद भी कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। तीर्थ क्षेत्र की ओर जाने वाले अधिकतर श्रद्धालु पैदल व वाहनों से इसी मार्ग से मंदाकिनी तक पहुंचते हैं। जिससे उन्हें उड़ती धूल का सामना करना पड़ता है। कर्वी से राजापुर तक बनाई जा रही सड़क का कार्य अभी तक नहीं पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकतर श्रद्धालु कौशांबी व फतेहपुर जिले से राजापुर होते हुए आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें