फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाना लक्ष्य

Fri, 03 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदाकिनी के पुलघाट में तीसरे दिन भी बुंदेली सेना का सघन सफाई अभियान जारी रहा। नदी से बड़ी मात्रा में चोई (घास) निकाली गई। कूड़ा करकट और गंदगी साफ की। सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने पुल से रोजाना फेंकी जाने वाली पॉलीथिन पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर के इस प्रमुख घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाना बुंदेली सेना का लक्ष्य है। लोगों को भी जागरूक किया जाएगा कि वे पानी को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग करें। शुक्रवार शाम चार से छह बजे तक सफाई अभियान चलाया गया।

बुंदेली सेना के प्रमुख कार्यकर्ता अधिवक्ता धर्मेंद्र ओझा ने कहा कि धार्मिक क्रियाकलाप के साथ हमें नदी के प्रदूषण को भी ध्यान में रखना होगा। घाट किनारे मंदिर के आसपास भी सफाई करी। अतुल सिंह ने प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की। मौके पर संतू सिंह, सुरेंद्र सिंह, विराग सिंह, सत्येंद्र, भरत श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, आशीष, रिक्की, संजय, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें